प्रदेश की सूख समृद्धि के लिए महिला कांग्रेस ने किया हवन

0
d1

देहरादून:  दून महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में नव वर्ष के उपलक्ष में दर्शन लाल चैक स्थित पंचायती मन्दिर प्रांगण में देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित बडी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। हवन यज्ञ के उपरान्त कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते हुए फल एवं मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर प्रीतम ने कहा कि 2020 में पूरे वर्ष भर सम्पूर्ण भारत वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना की विभीषिका का दंश झेल रहा है तथा इस महामारी के कारण कई लोगों को अपने प्राण गंवाने पडे हैं हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा भगवान से यह भी प्रार्थना करते हैं कि आगामी वर्ष 2021 सभी के लिए मंगलमय एवं स्वास्थ्य वर्द्धक हो।

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, नजमा खान, डाॅ। प्रतिमा सिंह, संयोगिता रानी, मीना रावत, महिला कांग्रेस प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी, बाला शर्मा, अमृता कौशल, देविका रानी, संगीता गुप्ता, पूनम कण्डारी, अनुराधा तिवारी, देवेन्द्र सिंह, आशा शर्मा, मधु शर्मा, शशिबाला, बबीता, रीता रानी, गायत्री, रूबिना, सुषमा, सरोज शर्मा, संतोष सैनी, दर्शन लाल, कैलाश आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse NewsAtlas – News & Magazine Elementor Template Kit Newsblock – News & Magazine WordPress Theme with Dark Mode Newser – Newspaper & Magazine WordPress Theme Newsfox – Newspaper and Magazine WordPress Theme Newsify – Modern Magazine WordPress Theme Newsmag – News Magazine Newspaper Newsmax – News & Magazine WordPresss Theme Newsomatic – Automatic News Post Generator Plugin for WordPress Newsource – Multi-Concept Blog & Magazine WordPress Theme Newspaper - News & WooCommerce WordPress Theme [Cloud Templates working]