चारधाम यात्रा के मात्र तीन दिनों के अंदर यमुनोत्री मार्ग पर पांच तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत, व्यवस्था में कमी

0
download (55) (11)
देहरादून : चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है I कल 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया है I लेकिन ऐसे में कुछ अप्रिय घटनायें भी सामने आ रही है I चारधाम यात्रा के मात्र तीन दिनों के भीतर यमुनोत्री मार्ग पर पांच तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। जनपद उत्तरकाशी की कार्डिक एंबुलेंस बीते दो वर्षों से दून मेडिकल कालेज में सेवाएं दे रही है, जबकि यहां तीर्थयात्री हार्ट अटैक से जान गंवा रहे हैं। जनपद का स्वास्थ्य विभाग कार्डिक एंबुलेंस को वापस मंगाए जाने के लिए निदेशालय से गुहार भी लगा चुका है। बावजूद इसके कार्डिक एंबुलेंस को वापस नहीं भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि एंबुलेंस मिल जाती है, तो इसे यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तैनात किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2019 में उत्तरकाशी को कार्डिक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। उक्त एंबुलेंस कुछ समय तक सीएचसी चिन्यालीसौड़ में तैनात रही, लेकिन जनपद में तकनीकी स्टाफ न होने के कारण इसका प्रयोग नहीं हो पाया। मार्च 2020 में कोरोना काल के दौरान उक्त कार्डिक एंबुलेंस को निदेशालय भेज दिया गया था। तब से यह एंबुलेंस दून मेडिकल कालेज में सेवाएं दे रही हैं। जबकि जनपद में इस समय एम्बुलेंस की आवश्यकता बनी हुई है। चारधाम यात्रा के मात्र तीन दिनों के भीतर यमुुुनोत्री मार्ग पर पांच तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। यदि जनपद में कार्डिक एंबुलेंस उपलब्ध, हो जाए तो हार्ट अटैक से मौत के मामलों में कुछ कमी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Quotify – WooCommerce Request a Quote Qurux – Dermatology & Skin Care Elementor Template Kit Quta – A WordPress Blog & Shop Theme Quwa – CV Resume Template Kit QwikTest – NexGen Online Exam & Quiz Software Rabbit – Elementor Coming Soon WordPress Theme Rabio – Wedding Event Organizer Elementor Template Kit Rade – A Versatile WooCommerce Theme Radio Player Shoutcast & Icecast WordPress Plugin Radio Player With Playlist – Shoutcast and Icecast