मौसम अलर्टः मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिये निर्देश, प्रत्येक घंटे की दी जाए रिपोर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

0
dhamiee

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में बारिश की स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, जिले में बारिश की स्थिति एवं आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए। प्रशासनिक अमले पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड पर है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर तैयारियों की जानकारी लेने के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के 1 से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम हो। यात्रियों को असुविधा न हो।

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर, राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse YITH WooCommerce Dynamic Pricing and Discounts Premium YITH WooCommerce Email Templates Premium YITH WooCommerce EU Energy Label Premium YITH WooCommerce EU VAT Premium YITH WooCommerce Featured Audio & Video Content Premium YITH WooCommerce Frequently Bought Together Premium YITH WooCommerce Minimum Maximum Quantity Premium YITH WooCommerce Multi-Step Checkout Premium YITH WooCommerce Multi Vendor Premium YITH WooCommerce Name Your Price Premium