उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लगाई जन सुनवाई पर रोक

0
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में होने वाली जन सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व में हुयी आठ परीक्षाओं की जांच के चलते आयोग ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक आयोग की आठ परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनका या तो रिजल्ट नहीं आया या चयन संस्तुति भेजी जानी है। इन भर्तियों को लेकर पूर्व में आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि आठों परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाएगा। आयोग सचिव के मुताबिक, हर महीने के पहले और चौथे शुक्रवार को शाम चार से पांच बजे की जन सुनवाई में ज्यादातर सवाल इन्हीं से जुड़े आ रहे हैं। अब जबकि यह भर्तियां जांच के अधीन हैं, इसलिए फिलहाल जन सुनवाई रोक दी गई है। हालांकि, आयोग ने यह भी साफ किया है कि जो उम्मीदवार इससे अलग किसी और समस्या को लेकर आना चाहते हैं तो वह लिखित में अपना प्रत्यावेदन आयोग को दे सकते हैं। इस पर आयोग निर्णय लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse KiviCare Pro - Clinic & Patient Management System EHR (Add-on) KiviCare(TM) – Google Meet Telemed And WooCommerce Payment Gateway (Add-on) Klay – Pottery and Ceramics Studio Elementor Template Kit Klein – Cleaning Services Elementor Template Kit KLEO – Community Focused & Multi-Purpose BuddyPress WordPress Theme KLEO – Pro Community Focused – Multi-Purpose BuddyPress Theme Klinskin – Skincare & Dermatology Clinic Elementor Template Kit Klinta – Cleaning Services Elementor Template Kit Kloud – Creative Multipurpose WordPress Theme Knight eSports & Gaming Elementor Template Kit