उत्तराखंड बंद: अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

0
28_09_2022-protrest_23104265
देहरादून: अंकिता के हत्यारों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्ष दलों व संगठनों ने आज रविवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। इस दौरान गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक बाजार बंद रखे गए। वहीं लोग ने पोस्टर व बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और इंसाफ की मांग की। उत्तराखंड क्रांतिदल के नेताओं ने कई इलकों में रैली निकाली। जिन जगहों पर बाजार बंद नहीं थे वहां उन्होंने दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि वाहनों की आवाजाही को नहीं रोका गया है। बंद में केवल बाजारों को शामिल किया गया है। इस दौरान केवल व्यापार या संगठनों के नेता ही नहीं बल्कि छात्र-छात्राएं भी सड़कों पर उतरें। वहीं एसएसपी ने लोगों से उत्तराखंड बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहरादून जिले को नौ सुपर जोन और 21 जोन में बांटा गया है। ताकि, सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा जाए। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी सिटी और ग्रामीण करेंगे। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस दौरान जो कोई हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग न करने वालों की निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Revolution Lightbox Revolution Lightbox WordPress & WooCommerce Plugin Revolution Lightbox WordPress & WooCommerce Plugin Revolution Multimedia Gallery WordPress & WooCommerce Plugin Revy Import – Data Import Utility for Revy plugin Revy – WordPress booking system for repair service industries Rex – Minimal WordPress Portfolio Theme Rexbiz – Corporate Agency Elementor Template Kit Rey – Fashion & Clothing, Furniture Rezolve - Business Consulting Elementor Template Kit