उदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं, ये आतंकवादी घटना है: राजा भैया

0
FWV38bdUEAAi7yQ-150x90-1
देहरादून: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले उदयपुर के कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या की गई।जिसकी रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने निंदा की है। राजा भैया ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है। ये पूरी तरह से आतंकवादी घटना है और प्रदेश सरकार को इससे कड़ाई से निपटना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तबध है और इस मामले में कार्रवाई सिर्फ बयानों तक नहीं रुकनी चाहिए बल्कि धरातल पर भी दिखनी चाहिए। कन्हैया लाल की हत्या का बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निंदा की है। मायावती ने राजस्थान सरकार से अपील की है कि वो आरोपियों को सख्त कानूनी सजा दिलाना सुनिश्चित करे। जानकारी के मुताबीक उदयपुर के मोहम्मद रियाज नाम के शख्स ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले कन्हैयालाल नाम के शख्स की उसी की दुकान में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद उसने हाथ में खंजर लिए हंसते हुए वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में वो शान से कह रहा है कि उसने सिर कलम कर दिया है। यही नहीं, वो दूसरे मुसलमानों से भी अपील करता हुआ सुनाई दे रहा है कि वो भी उसी तरह लोगों के सिर कलम करें जो नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Photography Addons for WPBakery Page Builder – Photobakery Photography WordPress Photoluke – Photography Elementor Template Kit PhotoMe | Photography Portfolio WordPress PhotoMosaic for WordPress Phototype – New Elementor Portoflio WordPress Theme 2019 for Agency, Photography Sites Photty | Photography WordPress Theme Phox - Hosting WordPress & WHMCS Theme PHP Live Chat Pro PHP Live Support Chat