हेलीकाॅप्टर के पंखे से टकराने से यूकाडा के अधिकारी की मौत

0
रूद्रप्रयाग:  केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से एक यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक की इस हादसे के शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर केदारनाथ धाम में निरिक्षण करने पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने भी मामले की पुष्टि की है। केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई है। एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MyThemeShop Newspaper WordPress Theme MyThemeShop NewsTimes MyThemeShop NewsToday WordPress Theme MyThemeShop Nominal WordPress Theme MyThemeShop Pinstagram WordPress Theme MyThemeShop Pixelmag WordPress Theme MyThemeShop Point Pro WordPress Theme MyThemeShop Purple WordPress Theme MyThemeShop Reactor WordPress Theme MyThemeShop Reader WordPress Theme