दुखद: गंगा में डूबे दो नाबालिग सगे भाई

0
image_750x_624d694edebf8
पौड़ी: गंगा किनारे खेलने गये दो सगे भाई पैर फिसलने के बाद गंगा में डूब गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नही चल पाया था। उनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बीते शाम थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे घर वापस आ गए, वापस लौटे बच्चों ने बताया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक पुत्र हीरालाल (उम्र 8 वर्ष) निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जो कि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया, जिसको बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश भी नदी में कूद गया। ’जब वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो हम वहाँ से डर कर भाग गए। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर को मय पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुँचने एवं त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुये बच्चों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएस पी के निर्देशों के बाद पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में जनपद की थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम रात्रि से लगातार बच्चों का रेस्क्यू कर रही है जो आज भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Doctype – A Flat and Minimal Portfolio Theme Docy - Documentation & Knowledge base WordPress Theme with Helpdesk Forum Dogma – Responsive Architecture WordPress Theme DOIT – Creative MultiPurpose Theme Dokan Integrate & Design Launcher Addon for LUMISE Product Designer Dokan Postcode Restriction Dokan Pro WordPress Plugin Dokan Vendor Total Sales Dokan – WooCommerce Booking Integration DOKANS – Multitenancy Based Ecommerce Platform (SAAS)