एक किलो चरस के साथ ट्रैवल गाइड गिरफ्तार

0
d 6 (2)
देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैवल गाइड को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी चरस की कीमत पाच लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित पूर्व में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने की वजह से वह बाहर हो गया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान आदर्श कुमार निवासी अहीर मंडी हाथीबड़कला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 2017 तक अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने के कारण वह बाहर हो गया। इसके बाद उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी एडवेंचर खोली, जिसमें वह पर्यटकों को ऋषिकेश और उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था। वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को चरस उपलब्ध करवाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Social Locker for WordPress Social Locker – plugin for WordPress Social Login – WordPress / WooCommerce Plugin Social Media Banner Plugin Social Page Feed Box WordPress Plugin Social Photos Feed Box WordPress Plugin Social Proof Notifications Add-on for Easy Social Share Buttons Social Share – Addons for WPBakery Page Builder WordPress Plugin Social Share for Elementor WordPress Plugin Social Share & Locker Pro Pack (W&B)