चाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
03_07_2021-new_cm_21795383
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई है। साथ ही धामी ने देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद के शुरू किए जाने व धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाने की जानकारी दी है। टिहरी जिले के धनोल्टी में रोपवे सुविधा कुछ दिन पहले शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसका लोकार्पण किया था। सीएम के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी को 11:55 बजे कद्दूखाल पहुंचकर सुरकंडा देवी रोपवे का लोकार्पण करना था, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। दोपहर बाद वह यहां पहुंचे और रोपवे का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरकंडा देवी रोपवे के शुरू होने से यहां स्वरोजगार बढ़ेगा और मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद तेज हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाएगा। हेलीपैड के लिए जिला प्रशासन भूमि का चयन करेगा। सीएम ने आगे कहा कि टिहरी झील को दुनिया का सबसे बेहतर पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। झील क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भारत सरकार से पहले 12 सौ करोड़ की स्वीकृति मिली थी, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को और भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Gravity Forms Reload Form Gravity Forms SendGrid Addon Gravity Forms Signature Addon Gravity Forms Slack Addon Gravity Forms Slack Integration Gravity Forms Square Add-On Gravity Forms Stripe Addon Gravity Forms Styles Pro Add-on Gravity Forms Trello Addon Gravity Forms Twilio Addon