बढ़ती गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना

0
download (56) (23)
देहरादून: प्रदेश में लगातार बढती गर्मी से लोग परेशानी में है I लेकिन इस बीच लोगों की परेशानी और बढ़ती नज़र आ रही है I मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। इसलिए आपको अपना खास ध्‍यान रखने की जरूरत है। आने वाले दिनों में गर्मी में और अधिक वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोपहर में धूप में घूमने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान पिछले 10 साल के उच्चतम शिखर पर पहुंच गया। रविवार को मैदानी जिलों हरिद्वार और देहरादून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 41.8 तो देहरादून में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन में इसके 42 डिग्री पार करने के आसार दिख रहे हैं। जिससे प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में और भी परेशानी होने की संभावना है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse FormCraft – Premium WordPress Form Builder Formidable Forms – API Webhooks Formidable Forms – Cascading Locations Formidable Forms | Constant Contact Formidable Forms – Datepicker Options Formidable Forms – Digital Signature Formidable Forms | Highrise CRM Formidable Forms – MailChimp Formidable Forms – MailPoet Newsletters Formidable Forms – Polylang Multilingual