विवाहित महिला का अधजला शव मिलने से मचा हडकंप

0
66

देहरादून: पिथौरागढ़ शहर के नजदीकी गांव में एक विवाहित महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है।

उधर, मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती चैसर गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया। कुड़ी ताल के समीप टहलने गई कुछ महिलाओं को वहां एक महिला का अधजला शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान छेड़ा निवासी आनंदी देवी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

निश्चित तौर पर महिला की हत्या हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Arizon – College & University Elementor Template Kit Arkai – Modern & Multipurpose WordPress Blog Theme Arkhi Architecture & Interior Design Elementor Template Kit Arkhitekton - Modern Architecture and Interior Design WordPress Theme Arki – Architecture WordPress Arlo – Personal / Portfolio / CV / Resume Template Arloji – Modern Hand Watch Shop eCommerce Elementor Template Kit Armashop – Guns and Ammo WooCommerce theme Arnica – Creative Coming Soon WordPress Plugin Aroland – Single Property Landing Page WordPress Theme