प्रदेश में आज पहाड़ी क्षेत्रो में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क

0
images (36)
देहरादून : प्रदेश में मौसम शुष्क हो रहा है वहीं चटख धूप खिलने से तापमान में इजाफा होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में गुरुवार को मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। जिसके चलते राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ़ और सुहावना हो गया है। चटक धूप खिल रही है जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का भी अहसास हो रहा है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं बादल भी दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Social Locker for WordPress Social Locker – plugin for WordPress Social Login – WordPress / WooCommerce Plugin Social Media Banner Plugin Social Page Feed Box WordPress Plugin Social Photos Feed Box WordPress Plugin Social Proof Notifications Add-on for Easy Social Share Buttons Social Share – Addons for WPBakery Page Builder WordPress Plugin Social Share for Elementor WordPress Plugin Social Share & Locker Pro Pack (W&B)