मां ने दो बच्चों संग खाया ज़हर, मौत

0
d-1 (2)

-प्रथम दृष्टिया अर्थिक तंगी बनी मौत का कारण देहरादून: सहसपुर थाना क्षेत्र में सदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला अपने दो बेटों समेत घर में मृत पाए गई। तीनों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इसे जहर खाने से मौत होना माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टिया तीनों की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला गांव निवासी इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया।

अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी सरोजा (32) बेटा अंश पाल (12) और शिवापाल (8) एक कमरे में बेसुध स्थिति में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की गयी। अब तक तीनों की मौत का कारण आर्थिक तंगी सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Unlimited Product Information WooCommerce Update Cart Item Variations WooCommerce Upload Files WooCommerce Upload Files Plugin – Product Page & Order File Upload WooCommerce UPS Shipping Method WooCommerce Upsells and Related Products – Upseller WooCommerce URL Coupons WooCommerce USPS Shipping Method WooCommerce Variable Pricing Calculator – Measurement Based Price for Variations WooCommerce Variant Update On Cart Page