विधानसभा स्पीकर को जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट

0
23_09_2022-ritu-khanduri_23091995-780x470
देहरादून: विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष आज विधानसभा भवन में प्रेस वार्ता करेंगी I गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र के दौरे से लौटीं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को विशेषज्ञ समिति ने भर्तियों की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। स्पीकर को रिपोर्ट सौंपते समय समिति के तीनों सदस्य मौजूद थे। पूर्व आईएएस डीके कोटिया की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति ने 20 दिन में भर्तियों की जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार की है। समिति में सुरेंद्र सिंह रावत और अवनेंद्र सिंह नयाल भी शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया , एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल ने उन्हें रिपोर्ट सौंप दी है। वह इस संबंध में आज विधानसभा भवन में प्रेस को संबोधित करेंगी। उत्तराखंड विधानसभा में भर्तियों की जांच पूरी कर विशेषज्ञ समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट की सिफारिशों का खुलासा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ही करेंगी। समिति की जांच में राज्य गठन के बाद से 2022 तक कांग्रेस व भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विधानसभा की गई भर्तियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse PixieHuge | eSports Gaming Theme For Clans & Organizations Pixion – Developer Portfolio WordPress Theme Pixlab – Agency WordPress Theme Pixwell - Magazine WordPress Pizza House – Restaurant / Cafe / Bistro WordPress Theme Pizzaro – Fast Food & Restaurant WooCommerce Theme Pizzeria Trattoria – Italian Restaurant Elementor Template Kit PJ | Life & Business Coaching WordPress Theme Plamen – Tobacco Store WordPress Theme Plan My Day | Wedding / Event Planning Agency