सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

0
रुड़की: मंगलवार की सुबह हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोलू गोयल पुत्र राजदीप गोयल निवासी दिल्ली(36) और रोशन पुत्र जयदेव झा निवासी करोल बाग दिल्ली सुबह करीब छह बजे बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर के मंडावली स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse NeuFam – Dog Breeder & Kennel Club Elementor Template Kit Neurai – AI Agency & Technology WordPress Theme Nevia – Responsive HTML5 Template New Estate – Real Estate Elementor Template Kit New-High Fashion WooCommerce WordPress Theme New Learning | Premium Moodle Theme New Zealand Post Shipping For WooCommerce Newark – Writing and Personal Blog WordPress Theme Newpress – Blog Magazine WordPress Theme News Addons for Elementor – Ultimate News, Blog and Magazine Widgets