कोर्ट ने नाबालिग छात्रा के हत्यारे को जेल भेजा

0
court-2

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में बीते रोज हुए नाबालिग छात्रा के नृशंस हत्याकांड के आरोपित को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। हालांकि, अभी युवक की आयु को लेकर स्वजन ने अलग ही दावा कर दिया है। हत्या के बाद पुलिस के पास खुद आए आरोपित ने अपनी उम्र 19 वर्ष बताई थी, अब उसके स्वजन हाई स्कूल का प्रमाण पत्र दिखा आरोपित की आयु 16 वर्ष होने का दावा कर रहे हैं।

बुधवार को प्रेमनगर क्षेत्र में विंग नंबर सात के पास 16 वर्षीय छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग में विवाद होने के कारण उसने घटना को अंजाम दिया। किसी अन्य युवक से बात करने से बौखलाए युवक ने पहले छात्रा का गला दबाया, जिससे वह अचेत हो गई और फिर उसने चापड़ से गला काट दिया। किशोरी का शव सड़क से कुछ दूर झाड़ियों में पड़ा मिला था। हत्या के बाद आरोपित वहां से अपने दोपहिया वाहन से कोर्ट पहुंच गया, जहां उसने खुद ही हत्या की बात स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण का प्रयास किया।

इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छात्रा का शव बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत के अनुसार आरोपित ने गिरफ्तारी के समय अपनी उम्र 19 वर्ष बताई। जिसके चलते उसे बालिग अपराधी माना गया।

गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में हत्या के आरोपित की पेशी के दौरान बचाव पक्ष ने उसके नाबालिग होने का दावा किया। साथ ही मांग की है कि मामले में किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई की जाए। बचाव पक्ष की ओर से आरोपित का हाई स्कूल का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया। इस मामले में कोर्ट में आज सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Marker Clusterer Add-on for WordPress Marketa – Digital Agency Business Services Elementor Template Kit Marketica | eCommerce and Marketplace | WooCommerce WordPress Theme Marketin – Business Startup & Agency Elementor Template Kit Marketing Pro – SEO WordPress Theme for SEO, Agency MarketKing – Ultimate Multi Vendor Marketplace Plugin for WooCommerce Marketo – eCommerce & Multivendor Marketplace Woocommerce WordPress Theme Marketplace Multi Currency Plugin for WooCommerce Marketplace Multi Merchant Badge Plugin for WooCommerce Marketplace Table Rate Shipping Plugin for WooCommerce