प्रदेश में बनेगा देश का पहला मिल्क बैंक, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

0

देहरादून: प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में देश का पहला मदर मिल्क बैंक बनेगा। इसकी घोषणा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की है I जिन नवजात शिशुओं की माँ की मृत्यु प्रसव के दौरान हो गई है, उन्हें मिल्क बैंक के द्वारा दूध उपलब्ध कराया जाएगा I

डॉ.रावत ने कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी पर फोकस कर रही है। सरकार के प्रयास से जहां शिशु मृत्यु दर में उत्तराखंड का देशभर में 32वां स्थान था, वहीं आज घटकर 26वां स्थान हो गया है। इसे और कम करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने गर्भवतियों को निशुल्क अस्पताल लाने-ले जाने की व्यवस्था की है। ‘ऐजा बोई योजना’ भी चलाई जा रही है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को दो हजार रुपये दिए जाते हैं। 1500 रुपये माताओं के खाने के लिए और पांच सौ रुपये बच्चे के नामकरण के लिए दिए जा रहे हैं।

बताया कि शिशु-माता मृत्युदर कम करने के लिए सरकार की ओर से एक और योजना बनाई जा रही है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को 15 दिन पहले होम स्टे में रखा जाएगा। इसके लिए होटल, अस्पताल आदि में व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Felix – Spa Elementor Template Kit Felix Travel – mobile React Native travel app template Femika – Spa Center & Wellness Elementor Template Kit Femina – Feminine Business Elementor Template Kit Femina Health – Women’s Health & Fertility Clinic Medical WordPress Theme Fempire – Business Coach Elementor Template Kit Fennik – Multipurpose Creative WordPress Theme Fesshion – Fashion & Clothing Elementor Template Kit Festiva – Event & Conference WordPress Theme Festival Events – Elementor Template Kit