मुख्यमंत्री को नहीं है पेगासिस प्रोजेक्ट की जानकारीः प्रीतम सिंह

0
d 9 (2)

-पेगासिस प्रोजेक्ट को बताया भाजपा का षडयंत्र

देहरादून:  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री के पैगासिस फोन हैकिंक जासूसी मामले में दिये गये बयान पर कडा पलटवार किया है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान ये परिलक्षित करता है कि मुख्यमंत्री को पेगासिस मामले की कोई जानकारी नही है। कहा कि एक तरफ तो केन्द्र सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उच्च पदों पर बैठे 40 लोगो की जासूसी इस्राईल की सॉफ्टवेयर कम्पनी पेगासिस के माध्यम से करा रही है और दुसरी ओर मुख्यमंत्री उल्टा कांग्रेस पार्टी को ही कटघरे में खडा कर रहे हैं।

प्रीतम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री बतायें कि देश में किसका विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री यह भी बताने का कष्ट करें कि देश आखिर किस मोर्चे पर तरक्की कर रहा है। प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से यह भी पुछा कि आज जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था गहरे अन्धे कुएं में जा रही है। दुसरी ओर मंहगाई और बेरोजगारी से देश की जनता त्राहीमाम कर रही है वहीं कोरोना को जिस तरह से मिसहैण्डल किया गया ऐसे में क्या मुख्यमंत्री यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस स्वयं अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉधी की जासूसी कर रही है।

प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि आखिर केन्द्र सरकार इस पूरे प्रकरण पर जॉच बैठाने से क्यों कतरा रही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जब इस गम्भीर प्रकरण ने पूरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि गृहमंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रीतम ने कहा कि इस प्रकरण ने देश की जनता को हतप्रभ कर दिया है। एक तरफ जहॉ लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है वहीं दूसरी ओर व्यक्ति की निजता पर भी सेंधमारी हो रही है। प्रीतम सिंह ने कहा इस पूरे प्रकरण की जॉच जेपीसी से इसलिए कराया जाना जरूरी है क्योंकि इस षड़यन्त्र के तार अन्दर तक जुडें हुए हो सकते हैं। कहा कि जिस तरह से भाजपा की तानाशाही सरकारें लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने पर तुली हुयी हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी इस षड़यन्त्र का पर्दाफाश करके रहेगी।

प्रीतम सिंह ने मीडिया कर्मियों को सूचना देते हुए कहा कि 22 जुलाई गुरूवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी कडी में देहरादून में भारी संख्या में कंाग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Crypterio – NFT and Crypto Landing Page WordPress Theme CryptiBIT – Technology, Cryptocurrency, ICO/IEO Landing Page WordPress theme Cryptico – ICO Crypto Landing & Cryptocurrency WordPress Theme​ Cryptiva – Cyber Security Services Elementor Template Kit Cryptiva – Cyber Security Services FSE WordPress Theme Cryptize – Blockchain Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit Cryptlight – ICO NFT AI Landing Page WordPress Theme Crypto-land - Crypto Currency Landing Page WordPress Theme Crypto Portfolio Tracker | WordPress Plugin Crypto Price Alerts | WordPress Plugin