‘टिहरी विस्थापित भूखंडो की लाटरी प्रक्रिया को निरस्त किया जाय’

0
Capture.JPGt

01- महोदय आप अवगत है कि टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत आवासीय भूखंडो की लॉटरी दिनांक 14/11/2024 को प्रस्तावित है , और विभिन्न माध्यम से उक्त लॉटरी प्रक्रिया को निरस्त, स्थगित कराने हेतु आम जनमानस और काश्तकारो द्वारा पत्राचार व शिकायती पत्र आपके कार्यलय ,पुनर्वास निदेशालय और शासन प्रशासन को दिये गये और आपत्ति दर्ज करवायी गयी है ,कृपया व्यापक जनहित और नागरिक संतुष्टी हेतु उक्त लॉटरी प्रक्रिया को स्थगित करवाया जाना अतिआवश्यक है
02– टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत जनपद उतरकाशी , जनपद टिहरी गढ़वाल के बहुत काश्तकार है जिनको अभी विस्थापित किया जाना व आवासीय भूखंड आवंटित करवाये जाने शेष है ,और प्रस्तावित लॉटरी मे केवल लगभग 28 काश्तकारो को सम्मिलित किया जाना है और लॉटरी द्वारा केवल 27 भूखंड आवंटन हेतु प्रस्तावित है जो कि न्यायोचित नही है 03– महोदय उक्त लॉटरी को स्थगित कराने हेतु विभिन्न माध्यमो से शिकायत दर्ज है जिसका निस्तारण भी नही हुआ है
04– महोदय टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत सर्वप्रथम समस्त काश्तकारो की जांच की जाये की किन किन काश्तकारो को आवासीय, कृषि भूखंड आवंटित होने शेष है और किन किन का विस्थापन शेष है ।और उक्त की सूचना समस्त दैनिक समाचार पत्रो मे भी प्रकाशित कराने का कष्ट कीजिए
05– महोदय उक्त प्रकरण के निस्तारण हेतु लॉटरी से पूर्व जांच कमेटी का गठन करवाया जाना अतिआवश्यक है
06– महोदय उक्त प्रकरण को प्रमुखता देते हुए और स्वयं संज्ञान लेते हुए व्यापक जनहित और नागरिक संतुष्टी हेतु अविलंब दिनांक 14/11/2024 को प्रस्तावित लॉटरी को स्थगित कराने का कष्ट कीजिए
अतः महोदय से सादर कोटी कोटी अनुरोध है कि उक्त प्रकरण पर स्वयं संज्ञान लेकर व्यापक जनहित और नागरिक संतुष्टी हेतु व वर्णित तथ्यो का संज्ञान लेकर दिनांक 14/11/2024 को प्रस्तावित आवासीय भूखंडो की लॉटरी को स्थगित कराने का कष्ट कीजिए, यदि उक्त लॉटरी को स्थगित, निरस्त नही किया जाता है तो शिकायतकर्ता को मा0 न्यायालय की शरण मे जाने को मजबूर होना पडेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी, उतरदायित्व, जवाबदेह आपका और पुनर्वास निदेशालय इत्यादी का होगा
..सादर धन्यवाद..

आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित–
01- मा0 राज्यपाल महोदय उत्तराखंड
02- मा0 मुख्यमंत्री महोदय उत्तराखंड
शासन देहरादून
03- मा0 मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन
04- मा 0 आयुक्त महोदय गढ़वाल मंडल
पौडी
05- सचिव सिंचाई विभाग उत्तराखंड
शासन देहरादून
06– पुनर्वास निदेशक महोदय टिहरी बांध परियोजना टिहरी गढ़वाल
07-अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य पुनर्वास मंडल ऋषिकेश टी0एच0डी0सी0 परिसर केदारपुरम
08- अधिशासी निदेशक पुनर्वास निदेशालय टिहरी बांध परियोजना टिहरी गढ़वाल
09- अधिशासी अभियंता अवस्थापना पुनर्वास खंड नई टिहरी टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed