भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का चुनाव कार्यालय खुला

0
p-2

हरिद्वार। हरिद्वार नगर सीट से प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हवन पूजन के उपरांत पुराना रानीपुर मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा की रीति नीति व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य किया। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया गया। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी व विधायक प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रयासों के चलते अनेक योजनाओं का लाभ हरिद्वार को मिला। उनके प्रयासों से हरिद्वार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, विमल ध्यानी, प्रमोद शर्मा, सुरेश भाटिया, जगदीश लाल पाहवा, महेश गौड़ चुनाव संयोजक, अनिल कुमार चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष, महेश गौड़ कार्यालय प्रभारी, संजय अग्रवाल, वीरेंद्र चड्ढा, विकास तिवारी, रंजना चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, मृदुल कौशिक, सुरेश गुलाटी, मदन मोहन बंसल, महेश चंद शर्मा, डा.हरीश चौहान, महेंद्र अरोड़ा, अनिरुद्ध भाटी, राजेश शर्मा, सुनील अग्रवाल गुड्डू, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा व मयंक गुप्ता, भोला शर्मा, अभिषेक शर्मा, विकी शर्मा, सुभाष चंद, अरुणा बंसल, बिंदिया गोस्वामी, ऋचा गौड, ़सिद्धार्थ कौशिक, पार्थ दुबे, रवि जैसल, तुशांक भट्ट आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed