आरबीआई ने मांगे कई पदों पर आवेदन, देखें कुल संख्या व अंतिम तारीख

0
vacANCY

भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने कई पदों पर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां लीगल ऑफिसर ग्रेड बी, मैनेजर, लाइब्रेरी प्रोफेशनल समेत कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
आरबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 04 फरवरी 2022 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 14 रिक्तियां भरी जाएंगी। आरबीआई जॉब नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक और जरूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।
यहां देखें खाली पदों की विवरण
ग्रेड बी में लीगल ऑफिसर: 2 पद
मैनेजर (तकनीकी-सिविल): 6 पद
मैनेजर (तकनीकी-इलेक्ट्रिकल): 3 पद
लाइब्रेरी प्रोफेशनल (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष) ग्रेड ए में: 1 पद
ग्रेड ए में आर्किटेक्ट: 1 पद
कोलकाता में आरबीआई म्यूजियम के लिए क्यूरेटर: 1 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 14 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
ग्रेड बी में लीगल ऑफिसर: कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ लॉ में बैचलर डिग्री, 2 वर्ष का अनुभव और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तक होनी चाहिए।
मैनेजर (तकनीकी-सिविल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई / बी.टेक डिग्री, 3 साल का अनुभव और आयु सीमा: 21-35 वर्ष तक होनी चाहिए।
मैनेजर (तकनीकी-इलेक्ट्रिकल): न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव। आयु सीमा: 21-35 वर्ष तक।
लाइब्रेरी प्रोफेशनल (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष) ग्रेड ए में: आर्ट्स या साइंस या कॉमर्स में बैचलर डिग्री और लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, 3 साल का अनुभव और आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच।
ग्रेड ए में आर्किटेक्ट: कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट होना चाहिए और आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कोलकाता में आरबीआई म्यूजियम के लिए क्यूरेटर: इतिहास, अर्थशास्त्र, फाइन आर्ट्स में मास्टर डिग्री, 5 साल का अनुभव और आयु सीमा 25 वर्ष से 50 वर्ष तक। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *