एमडीडीए ने अवैध प्लॉटिंग का काम रोका

0

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने शिमला बाईपास रोड पर दो बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग का काम रुकवा दिया। इसके बाद काला गांव डीपीएस स्कूल के समीप आठ बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं धीरू द्वारा ग्राम मांडुवाला देहरादून में बिना नक्शा पास करवाए बनाई जा रही तीन दुकानों को सील कर दिया गया। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, शकील अहमद, सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Bitco – Bitcoin & Cryptocurrency Elementor Template Kit Bitcoin, Ethereum, ERC20 crypto wallets with exchange Bitexco – Creative Interior Elementor Template Kit BitPal – Cryptocurrency WordPress Theme BitPay for Bookly (Cryptocurrency Payments Addon) BitzCoin – Crypto Exchange Elementor Template Kit Bizconmy – Business and Consulting WordPress Theme Bizency – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme BizGUE – Business Elementor Template Kit Bizi – A WordPress Theme for Food Bloggers