पुष्कर सिंह धामी सहित आठ कैबिनेट मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

0
d 3

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ, जब किसी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरा बार अवसर दिया गया हैै। भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से नेता चुना गया है। वहीं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। लेकिन सीएम धामी स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए, इसके बावजूद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने धामी पर ही भरोसा जताया है। साथ ही धामी को छह महीने के अंदर विधायकी का चुनाव जीतना होगा।
पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह है।. देहरादून के परेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण के हजारों लोग साक्षी बने। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए।

धामी मंत्रिमंडल में इस बार चंदन राम दास, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा को जगह दी गई है। जबकि धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य को फिर से कैबिनेट में रिपीट किया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रहे है। वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे तीन बार लगातार ऋषिकेश से चुनाव जीते हैं। उनकी नाम इस बार सीएम रेस में लिया जा रहा था।  चंदनराम दास बागेश्‍वर से विधायक हैं। वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। चंदनराम दास लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वह अपने सरल स्‍वभाव के लिए जनता के बीच खासा प्रसिद्ध हैं। .सितारंगज से विधायक हैं. वे पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं सौरभ भी लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *