भाजपा का घोषणापत्र जारी, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर किया फोकस

0
p-1

देहरादून। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र के नाम से जारी किया है।   विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है।  इस दृष्टि पत्र में बीजेपी ने लव जिहाद के खिलाफ कानून को कड़ा करने के वादे भी किए हैं। गडकरी ने कहा कि काम किया है और करके दिखाएंगे।

राज्य के सभी गांवो को विकसित करने का मिशन और साल 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए कम से कम एक एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में सुसज्जित, सामुदायिक और मंनोरंजन केंद्र विकसित किया जाएगा। पीएम वाणी योजना के तहत हर गांव में वाई-फाई हॉयस्पॉट लगाए जाएंगे। मनरेगा श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की जाएगी।खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हर ब्लॉक में एक खेल प्रतिभा चिह्निकरण और प्रशिक्षण अकादमी का निर्माण होगा। ग्रामीण विकास के लिए कई योजनाओं को लाएगी भाजपा। स्मार्ट विलेज कार्यक्रम के तहत सभी गांवों को विकसित किया जाएगा। साल 2023 के ओलंपिक खेलों में उत्तराखंड गोल्ड मेडल जिताने की योजना। देवभूमि को सशक्त खेलभूमि बनाएगी भाजपा। साल 2038 के शीतकालीन ओलंपिक औली में कराए जाने की योजना।

कौशल विकास के लिए भाजपा हर जिले में उत्तराखंड टूल रूम प्रशिक्षण और बहु कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेगी।नियक्ताओं और नौकरी चाहने वालों के बीच अंतर को कम करने के लिए उघोगों के साथ साझेदारी में पोर्टल बनाने की योजना। ग्राम सेवा समिति में सरकारी सेवाओं और योजनाओं की उचित व्यवस्था होगी।

महिलाओं के लिए भाजपा सहायता राशि उपलब्ध कराएगी।निर्धन परिवार की महिला मुखियाओं को प्रतिमाह 500 रु की सहायता राशि दी जाएगी।प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाओं के लिए 10 नए महिला आवास केंद्रो को बनाने की घोषणा की गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा।
कानून व्यवस्था पर भाजपा कड़े कानून बनाने पर प्रतिबद्ध। लव जिहाद कानून को और कठोर बनाया जाएगा। महिला थानों की संख्या को और दोगुना करना और साथ ही 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरूआत की जाएगी।उघम सिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाने का भाजपा ने वादा किया है।

किसानों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन निधि के तहत 6000 के अतिरिक्त 2000 की सहायता देने का वादा किया गया है। किसानों को 8000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी। गौ संतान संरक्षण अधिनियम को कठोर करने का भी वादा किया गया है। राज्य के हर ब्लाक में किसान मंडी और पशुओं के कारण होने वाले फसल के नुकसान को कम करने का वादा भी किया गया है।

स्वास्थ्य के लिए राज्य के हर जिलें में मेडिकल कॉलेज बनाने और हर जिले में एक सचल चिकित्सालय की व्यवस्था होगी। हर जिले में डायलिसिस केंद्र और किफायती कैंसर देखभाल केंद्र की स्थापना होगी।

पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को ठीक किया जाएगा। दंगों को नियंत्रित करने के लिए मजबूत पुलिस बल बनाया जाएगा।एंटी रायट वाहन और बुलेट फ्रूफ जैकेट की व्यवस्था होगी। 20 हजार फुल बॉडी प्रोटेक्शन एंटी रायट गियर उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस के लिए आधुनिक वाहन और राइफल खरीदें जाएंगे।

कुमाऊं मंडल में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण। पंतनगर में मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल। मानसखंड मंदिर माला  मिशन:कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार। चार धाम परियोजना का विस्तार करेगी भाजपा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी देने का वादा।

भाजपा का हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनाना। आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थलों के रूप में बदलने का वादा किया गया। वेद स्कूल के लिए 1 करोड़ का वादा, साथ ही धार्मिक और सामाजिक स्सथानों के साथ साझेदारी का वादा। उत्तराखंड सस्कृत विश्व विधालय में वेद विभाग का किया जाएगा विस्तार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Formidable Forms – MailChimp Formidable Forms – MailPoet Newsletters Formidable Forms – Polylang Multilingual Formidable Forms Pro – WordPress Form Builder Plugin Formidable Forms – Quiz Maker Formidable Forms – User Registration Formidable Forms – User Tracking Formidable Forms – WPML Multilingual Formidable Forms – Zapier Formina: Elementor Form Addon