रिखणीखाल: जिला पंचायत सदस्या शालिनी बलोधी ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

पौड़ी गढ़वाल। कांग्रेस की युवा नेत्री रही जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी व कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
आज रिखणीखाल में कांग्रेस की युवा नेत्री रही जिला पंचायत सदस्या शालिनी बलोधी सहित देवखर के वरिष्ठ समाजसेवी सत्येन्द्र रावत,पूर्व प्रधान मंझखोला रमेश रावत, दिगम्बर व अनेक प्रधान एवं भूतपूर्व प्रधानों ने भाजपा का दामन थामा।
गौरतलब है कि बलोधी परिवार चार पीढ़ियों से कांग्रेस की सेवा कर रहा था लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद शालिनी बलोधी ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से आहत होकर पार्टी छाोड़ने के लिए वे मजबूर हुयी हैं।