यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस  प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने भरा नामांकन 

0
p-6
उत्तरकाशी।  यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस  प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण ने अपना नामांकन   कराया।  उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष  अपने कार्यालय गए, जहां कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने कार्यालय  में माथा टेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कर्मियों की समस्याएं सुनी और कार्यालय के हालचाल जाने।
दीपक बिजल्वाण ने कहा कि उनका लक्ष्य यमुनोत्री की जनता की सेवा करना है इसी लक्ष्य के साथ वो चुनाव मैदान में हैं। इतना ही नहीं दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जिला निर्माण उनकी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधानसभा में पहुंचने के बाद सबसे पहले  यमुनोत्री जिला निर्माण के लिए आवज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति के अनुरूप विधानसभा पहुंचने पर पहली बार पटल पर   जिला बनाओ की आवाज  उठाऊंगा ।
दीपक ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा  कि उनको यमुनोत्री विधानसभा में बाहरी बताने वालों को पहले जानकारी जुटो लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा से उनको गहरा नाता है। दीपक ने कहा कि उनका लक्ष्य गरीब को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वो लगातार गरीबों की सेवा करते आए हैं और करते रहेंगे। युवाओं की बेहतरी के लिए काम करना उनके एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित समाज के हर वर्ग के हर समस्याओं को समाधान करने के लिए अपने चुनावी एजेंडे में रखा है।
दीपक बिजल्वाण ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनको कुर्सी से हटा दिया गया था, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद उनकी पहली जीत हो गई है। उन्होंने कहा कि अब जीत का आगाज हो चुका है। जब चुनाव परिणाम आयोगा तो यमुनोत्री विधानसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे ।   इस  मौके पर नगर पालिका चुनाव के पूर्व चेयरमैन शूरवीर सिंह रागड,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दर्शन लाल आर्य, दीपेंद्र कोहली, सिद्धार्थ नौटियाल, गोविंद महंत,  उमेद सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र , रणबीर सिंह पंवार , भागीरथ शाह, बुद्धि चंद रमोला , अंकित रमोला, महाजन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed