घर-घर जाकर भााजपा के राजपुर विधानसभा प्रत्याशी खजान दास के लिए मांगा समर्थन
देहरादून। विधानसभा चुनाव का प्रचार इन दिनों जोरो पर है। राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास के चुनाव प्रचार में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की गयी।
भाजपा प्रत्याशी खजान दास की पत्नी अनिता खजान दास ने राजपुर क्षेत्र में समर्थकों के साथ करनपुर मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाया। आज शुक्रवार को करनपुर मंडल में जनसंपर्क अभियान के तीसरे दिन ओंकार रोड़, चुक्खुवाला में जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रीमती अनिता खजान दास ने कहा कि लोगों का भाजपा से राजपुर प्रत्याशी के प्रति काफी जन समर्थन मिल रहा है लोगों में भाजपा प्रत्याशी के प्रति उत्साह है। उन्होंने कहा कि 2017 में जिस तरह से लोगों ने अपना समर्थन दिया था अब भी जनता उनके जन हितैषी कार्यों को देखते हुए अपना समर्थन देगी। उन्होंने राजपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के कार्यकाल में किये गये 10 अभूतपूर्व कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। उन्होंने लोगों से अपील की कि 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में दोबारा अपना समर्थन दें ।
जनसंपर्क अभियान में मीडिया प्रभारी शारदा, नीरू वोहरा, सविता वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, प्रेमलता बिष्ट, महानगर महामंत्री, महिला मोर्चा, विमला गौड़, पार्षद वार्ड, 23 खुडबुडा, देहरादून, ममता गर्ग सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।