ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया जाएगा सम्मानित

0
neeraj chopra

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से एक रोज पहले 384 लोगों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बल पर गोल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से वीरता पुरस्कारों के नामों की मंजूरी दे दी गई है। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान हुआ है।  लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके भारत के भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आगामी इवेंट्स के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। नीरज का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 88.07 मीटर है। ऐसे में आगामी ओलंपिक से पहले उनकी नजरें 90 मीटर की बाधा पार करने पर लगी हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित होने वाले सेना के छह जवानों को शौर्य चक्र पुरस्कार (तीसरा सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पांच मरणोपरांत शामिल हैं। 17 मद्रास के नायब सूबेदार श्रीजीत एम को जुलाई 2021 में जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मारने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed