महिला के साथ अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी के ऋषिकेश में होने की आशंका

0
1-1-1659780729
देहरादून: नोएडा में महिला के साथ अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश और हरिद्वार में मिलने की खबर सामने आई है। जिस पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है। कुंवर ने बताया कि नोएडा पुलिस ने ऋषिकेश आने की बात कही थी, लेकिन दोबारा फोन आया कि नोएडा पुलिस नहीं आ रही है। कुंवर ने कहा कि श्रीकांत त्यागी के ऋषिकेश में मोबाइल लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें, नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Gym | Gym fitness WordPress Theme | Hercules RTL Gym Master – Gym Management System Gymax – Gym & Fitness Elementor Template Kit GymBase – Gym Fitness WordPress Theme GymBase – Responsive Gym Fitness WordPress Theme Gymfito – Fitness and Gym WordPress Gymmy – Fitness & Gym Elementor Template Kit Gymna – Fitness & Gym Elementor Template Kit Gymness – Sport & Fitness Elementor Template Kit Gymniac – Fitness & Exercise Equipment Store Elementor Template Kit