केदारनाथ धाम के पास खिसका बर्फ का पहाड़

0
untitled-5-1664602534
देहरादून: केदारनाथ धाम के चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। यह घटना शनिवार सुबह छह बजे की हैं| हालांकि इस हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बात की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने दी हैं| मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। जानकारी के अनुसार, हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य है। बता दें, इससे पहले 23 सितंबर को भी चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा था। इस ग्लेशियर पर ताजी बर्फ जम गई थी जिससे यह टूट गया था। हालांकि उससे भी आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार का कसान नहीं हुआ था।  विशेषज्ञों ने इसे हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य घटना बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Organiko – Farm & Food Business WordPress Theme Organio – Organic Food Store WordPress Organix – Organic Food WooCommerce WordPress Theme OrgaWP – Organic Farm & Agriculture WordPress Theme Orien – Creative Portfolio WordPress Theme OriFarm – Organic Farm & Agriculture Elementor Template Kit Orio – A creative Portfolio & Agency Theme Oriobook – Book Store WooCommerce WordPress Theme Orison – Church and Charity WordPress Theme Orson – WordPress Theme for Online Stores