हरिद्वार में अलग-अलग हादसों में छह कांवड़ियों की हुई मौत

0
download

हरिद्वार: हरिद्वार में रविवार सुबह एक हादसों में छह कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कलियर मोड पर रतमऊ नदी के पुल के ऊपर हुए सड़क हादसे में बदायूं के रहने वाले एक कांवड़िए चंद्रपाल की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी नेकराम व शिवम घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान शिवम ने अस्पताल में अपने दम तोड़ दिया।

वहीं कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में सड़क किनारे सो रहे दो कांवड़ियों के ऊपर बैक करते समय कैंटर चढ़ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित कांवड़ियों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

दूसरी ओर कनखल थाना क्षेत्र के ही प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक सवार दोनों कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Save products for later, Save & Share WooCommerce Cart Savelife – Charity & Donation WordPress Theme Savoy – Minimalist AJAX WooCommerce Theme Saxon – Viral Content Blog & Magazine Marketing WordPress Theme Saxxy – Music Band & Musician Elementor Template Kit Sayahat – Travel Agency Elementor Template kit Scalability Pro - WordPress Plugin Scandi – Furniture Store and Home Decor Shop WooCommerce Theme Schedule Report For Advanced CF7 DB School Management - Education & Learning Management system for WordPress