सीएम धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण

0
IMG-20230328-WA0049.jpg-999x749
नैनीताल: रामनगर में पहली बार हुई जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान सीएम रामनगर के डिग्री कॉलेज पहुचें जहां लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊॅनी परिधान में फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया| मुख्यमंत्री धामी ने डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिंग को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई। धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौंदर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने जीआईसी ढिकुली विद्यालय का लोकार्पण किया। जीआईसी ढिकुली स्कूल में सौन्दर्यीकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्थायें उच्चकोटी के साथ सुसज्जित की गई है। धामी ने विद्यालय की बाल वाटिका एवं झूलों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम धामी ने ढिकुली गर्जिया मन्दिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने गर्जिया मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव सिंचाई विभाग को 15 अप्रैल तक देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राकेश नैनवाल, इन्दर रावत, दिनेश मेहरा, चौहान चन्द्र, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, एसडीओ पूनम के साथ ही गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ElmaStudio Moka WordPress Theme ElmaStudio Namba WordPress Theme ElmaStudio Neubau WordPress Theme ElmaStudio Nilmini WordPress Theme ElmaStudio Nori WordPress Theme ElmaStudio Oita WordPress Theme ElmaStudio Onigiri WordPress Theme ElmaStudio Piha WordPress Theme ElmaStudio Pohutukawa WordPress Theme ElmaStudio Ponsonby WordPress Theme