एसडीआरएफ ने बरामद किया शक्ति नहर में युवक का शव

0
shakti-nahar-men-dooba-yuwak
देहरादून: डाकपत्थर शक्ति नहर में 19 वर्षीय युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक चौकी डाकपत्थर के द्वारा एसडीआरएफ टीम को जानकारी मिली थी कि डाकपत्थर शक्ति नहर में एक 19 वर्षीय किशोर डूब गया है। जिससे ढूंढने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा युवक को ढूंढने के लिए राफ्ट व डीप डाइवर्स की सहायता से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को पानी की गहराई में भेजा गया। जहां डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर लापता युवक के शव को खोज निकाला गया। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम वेदांक जोशी है,जिसकी उम्र 19 वर्ष निवासी तहसील चकराता है। वहीं एसडीआरएफ ने मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सौप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit Cristiano – Restaurant WordPress Theme CRM – Customer Relationship Management Croma – Music WordPress Theme with Ajax and Continuous Playback CrossGym – Gym & Fitness Elementor Template Kit Crossway – Startup Landing Page Template Crowdngo – Fundraising Charity WordPress Theme CROX Esports & Gaming Elementor Template Kit CROX | Esports & Gaming WordPress Theme