रिक्शा चालक की साजिशन हत्या मामले में सुपारी किलर गिरफ्तार

0
gacaca-pana-ma-yavaka-ka-hataya_1669717933-e1669880839127
देहरादून: एक रिक्शा चालक की साजिशन हत्या का मामला सामने आया है I इस मामले में पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलता हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है I दरअसल, मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मोहसिन की रिक्शा रविवार को फोन पर बुक कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को शिमला बाईपास से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और उसे गुच्चूपानी ले गए। इस बात की सूचना मोहसिन ने अपने परिजनों को भी दी थी। मामले में पुलिस ने राशिद नाम के युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मोहसिन की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी गई थी। साथ ही उसके साथ शाहरुख नाम का युवक भी शामिल था I पुलिस अभी शाहरुख की तलाश में है I वहीं शुरुआती जांच में मोहसिन की अपनी पत्नी से अनबन की बात भी सामने आई थी I जिसपर पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की है I साथ ही एक परिचित से भी मामले को लेकर पूछताछ जारी है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ruffer – Roof Construction & Repair WordPress Theme Ruger – Digital Agency and Portfolio WordPress Theme Ruki – A Captivating Personal Blog Theme Rumma – Furniture Interior Elementor Template Kit RunCrew | Running Club, Marathon & Sports WordPress Theme Runda – Creative Agency Elementor Template Kit Rush – Esports & Gaming WordPress Theme Ruza – Beauty Cosmetics Shop WordPress Theme Ryse – SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Ryse – SEO & Digital Marketing Theme