पुष्कर सिंह धामी 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह

0
download (29)
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आखिरकार अब नए मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट हो गया है I कल भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। वहीं जिसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च यानी कल धामी परेड ग्राउंड में शपथग्रहण करेंगे। 23 मार्च को होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे। वहीं जिलाधिकारी डॉ.आर.राजेश कुमार और डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार रात शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होने की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार देर रात तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम के देहरादून पहुंचने की सूचना थी। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड और उसके आसपास जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग ने चलाया देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया । शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड के आसपास पानी की टंकियों और ऊंची इमारतों पर भी खुफिया विभाग और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आशंका है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण में संत भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। संतो के लिए वर्ष 2017 के शपथ ग्रहण समारोह की तरह अलग से मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा विधायकों के लिए भी देर रात तक अलग मंच बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूरे तंत्र की टीम कार्य में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Deliverra – Food & Grocery Delivery App Elementor Template Kit Delivery Boy For Multi-Restaurants Flutter App Delivery Drivers for Vendors MarketPlace Delivery Drivers Manager Delizus | Restaurant Cafe WordPress Theme Demed – Medical Clinic Elementor Template Kit Dement – Coffee Shop Elementor Template Kit Demia – Plants Store WooCommerce WordPress Theme Dempul – Car Auto Spa & Detailing Services Elementor Template Kit Denaya – Business Agency Elementor Template Kit