पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे प्रियव्रत ने कई महीने तक देहरादून में ली थी शरण

0
देहरादून: पंजाबी प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी ने कई महीनों तक देहरादून में शरण ली थी। सोनीपत (हरियाणा) में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए दून को ठिकाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक प्रियव्रत उर्फ फौजी अप्रैल में यहां से चला गया और 29 मई को उसने पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पिछले दिनों पंजाब पुलिस एक शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पुलिस को जानकारी मिली थी की सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। अब दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को मुख्य शूटर बताया जा रहा है। उसका नाम पिछले साल सोनीपत में एक हत्या में आया था। उसके साथ चार युवक और भी थे। वह कई महीनों तक यहां किराए पर रहा था। मकान मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अप्रैल में वह यहां से चला गया था। पांचों युवक दिनभर मकान में ही रहते थे और कभी-कभी ही बाहर निकलते थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कई बार उन्हें जाने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, अप्रैल में वह बिना बताए यहां से चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Accordionza – jQuery Plugin Accu – Healthcare, Massage WordPress Theme AceBeat – DJ Personal Page WordPress Theme Acele – Responsive APP Showcase WordPress Theme Acelle Connect – WordPress Plugin for Acelle Mail ACF Extended Pro ACF for AMP Addon Actionable Google Analytics for WooCommerce Actions Pack Premium For Elementor Active eCommerce POS Manager Add-on