ठुमका गाना यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल का धरना प्रदर्शन

0
bdddf982-aa73-42f3-a53e-d3c3ce5416a8
देहरादून: उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा विवादित ठुमका गाने को यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया I इस दौरान युवा उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले दिनों यू ट्यूब पर ठुमका नाम से गढ़वाली गाना डाला गया, जिसमे पहाड़ की संस्कृति को धूमिल करने का प्रयास किया गया है I साथ ही सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिये अश्लीलता परोसी गयी है, गाने में महिला कलाकार को खटिया मे ले जाए जाने के साथ ही उसके उपर शराब गिराया गया है I बिष्ट ने कहा कि इस वीडियो को यू ट्यूब मे डालने के बाद से ही उक्रांद के साथ ही कई सामाजिक संगठनो ने इसके विरोध में एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी, उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ने इस विषय पर एस पी सिटी देहरादून को भी एफ आई आर के लिए ज्ञापन सौंपा था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इस विषय पर कोई कारवाई नहीं की गयी I धरने पर बैठे उक्रांद के कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया, तत्पश्चात पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बी डी रतूड़ी, डॉ शक्ति शैल कपरुवाण, सुनील ध्यानी, दीपक गैरोला, विजेंद्र रावत शिव प्रसाद सेमवाल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की व रोस प्रकट किया I जिसके बाद कार्यकर्ताओं की रिहाई की गई I उनका कहना था कि अगर ठुमका अल्बम को प्रतिबंधित करते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो उक्रांद चुप नहीं बैठेगा व उत्तराखंड संस्कृति को अश्लील पेश करने वालों को नहीं बक्शेगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Salient | Creative Multipurpose & WooCommerce Theme Salmon — Restaurant WordPress Theme Salvation – Church & Religion WP Theme Sam Bailey – Personal CV/Resume WordPress Theme Samantha – Personal Trainer & Fitness WordPress Theme Samral – Electronic WooCommerce Theme Samui – Gutenberg WordPress Theme for Blog and Magazine Sanat – Industry Elementor Template Kit Sandbox – Modern & Multipurpose WordPress Theme SanFair – Blog Magazine Elementor Template Kit