प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सीएम धामी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं

0
pm-modi-calls-cm-dhami-on-getting-the-position-of-chief-in-uttarakhand
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं गृह मंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियो व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जन्मदिन पर बढाई दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी कोशुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। वहीं सीएम धामी ने प्रधानमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके आशीष एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे। इसी तरह से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर, मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा, केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सभी मुख्यमंत्रियों व केन्द्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Zalo fashion – WooCommerce theme Zamzam – App Landing Elementor Template Kit Zamzam - Umrah & Hajj Tour Travel Elementor Template Kit Zanine – Architecture Agency Elementor Template Kit Zank – Shoes Fashion Store WooCommerce ZANNA – Elementor WooCommerce Theme Zapedah – Cycling Club WordPress Theme Zapp Proxy Server Plugin for WordPress Zarja - Feminine WordPress Blog Theme Zaya – Modern Personal Blog WordPress Theme