प्रधानमंत्री पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करिंगे बैठक

0
images
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राज्य सरकार का विजन रखेंगे। जिसके बाद सोमवार को धामी नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में भी शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां वे निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए। शनिवार को सीएम धामी ने नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक आंगुतकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिसके बाद सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम ने उनको लगभग तीन घंटे तक विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का प्रजेटेंशन दिया। प्रधानमंत्री मोदी आज रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर उनसे केंद्रीय योजनाओं के प्रगति का अपडेट लेंगे। इसमें सीएम की तरफ से राज्य सरकार का विजन प्रस्तुत किया जाएगा। सुंदरम ने मुख्यमंत्री के सामने स्टार्ट अप, जेम पोर्टल, महिला उद्यमिता, डिजिटल ट्राजेक्शन, आत्म निर्भर भारत, स्किल डेवलपमेंट, वन नेशन, वन राशन कार्ड, नेचुरल फार्मिंग, पीएम गति शक्ति, श्रम सुधार, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का खाका रखा। मुख्यमंत्री धामी 25 जुलाई को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू के शपथग्रहण में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के लंबित मसलों को रखेंगे। 26 जुलाई को दोपहर बाद सीएम वापस राजधानी दून लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Analytify Pro Email Notifications Add-on Analytify Pro Google Analytics Goals Add-on Analytify Pro Google Analytics Plugin Analytify Pro WooCommerce Add-on Ananke – One Page Parallax WordPress Theme Anant – Creative Elementor Theme Anarkali - Fashion Shop WooCommerce Elementor Theme Anayoga – Yoga Teacher & Studio Elementor Template Kit Ancora | Tattoo Salon & Shop WordPress Theme Andaman – Creative & Business WordPress Theme