पंतनगर से जयपुर फ्लाइट शुरू, केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

0
d 1
पंतनगर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का रविवार को  शुभारंभ किया। उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा। पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर आज 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MeetAir – iOS and Android Video Conference App for Live Class, Meeting, Webinar, Online Training Meetopia - Event & Conference Elementor Pro Template Kit MeetPress Addon – Streamline Your Bookings With Google Meet Meety – Events & Meetups Elementor Template Kit Mefolio Ajax Resume WordPress Theme Mega Factory – Industrial WordPress Theme Mega Main Extensions – All-in-one Addons for WPBakery Mega Main Menu | WordPress Menu Plugin Mega Posts and Custom Posts Display WP Plugin Mega Posts Display for WPBakery