22 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

0
WhatsApp-Image-2023-03-27-at-10.58.24-AM
खुशीमठ: यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ ( खरसाली) में यमनोत्री मंदिर समिति ने मां यमुना की पूजा अर्चना की| जिसके बाद विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय तय किया। यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे। इस बात की घोषणा यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में की| मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। शनिवार 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना के भाई सोमेश्वर देवता के साथ समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ खुशीमठ से प्रात: 8 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। बता दें, मां यमुना के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। वही बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रात: 7 बजकर 10 मिनट व केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर तथा गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 22 अप्रैल दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। इस अवसर पर शीतकालीन रावल ब्रह्मानंद उनियाल, मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, यमुनोत्री महासभा अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव कृतेश्वर उनियाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MyListing – Directory & Listing WordPress Theme Mylo – Creative Agency & Portfolio Template Kit MyMedi – Responsive WooCommerce WordPress Theme Mynx Addons for Elementor Mynx – WordPress Templates Library Myour – CV Resume WordPress Theme Mystik Astrology & Esoteric Horoscope Elementor Template Kit Mystique: Blog Magazine WordPress Theme MyThemeShop Ad-Sense WordPress Theme MyThemeShop Adorable WordPress Theme