पवनदीप व अरुनिता पहुंचे ओंकारेश्वर धाम

0
pawandeep-rajan-arunita_1639919049

देहरादून : टेलीविजन शो इंडियन आइडियल 2021 के विजेता पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों ने मंदिर के पुजारियों से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके बाद दोपहर को दोनों चंपावत के लिए रवाना हो गए।

बता दे कि रविवार को 11 बजे उत्तराखंड के चंपावत जिला निवासी पवनदीप राजन और शो में साथ रही अरुणिता केदारनाथ पहुंचे। जहाँ उन्होंने भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए। साथ ही पुजारी गंगाधर लिंग से भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना कराते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। पवन ने लगभग 15 मिनट पूजा-अर्चना करते हुए आराध्य का जलाभिषेक भी किया।

इसके उपरांत उन्होंने केदारनाथ के मुख्य पुजारी बागेश लिंग से विशेष भेंट की। मंदिर के समालिया (भगवान का भोग बनाने वाले) संजय तिवारी ने बताया कि पवनदीप राजन ने इस वर्ष सावन में केदारनाथ में प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का संकल्प लिया था। वह स्वयं यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शन के लिए केदार धाम पहुंचना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए। इस कारण उन्होंने अब, पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर अपने संकल्प को पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse YouContent – Unlimited Unique Content Generator from Youtube Captions Youseo – SEO & Digital Creative Agency Elementor Template Kit YouTube And Vimeo Video Player with Playlist YouTube Feed : User, Channel and Playlist for WordPress YouTube Plugin – WordPress Gallery for YouTube YouTube Plugin – WordPress YouTube Gallery YouTube Video Mass Poster and Pinner Youtube Vimeo Popup Plugin Youtube Vimeo Video Player and Slider WP Plugin Youtubomatic Automatic Post Generator and YouTube Auto Poster Plugin for WordPress