सीएम के जन्मदिवस पर 102 रक्तवीरो ने किया केयर नर्सिंग कालेज में रक्तदान

0
pngtree-blood-donation-design-png-image_6321214
-रोटरी क्लब कनखल व केयर कालेज द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कनखल व केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने संयुक्त रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रोटरी क्लब कनखल के सदस्य परिवारों व बड़ी संख्या में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर में 131 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 102 लोग रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष दत्त व समापन भेल रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने किया। इस अवसर पर भेल रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने केयर कॉलेज व रोटरी क्लब कनखल द्वारा किए जा रहे इस सहरानीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को सामाजिक सहभागिता व समाज के प्रति समर्पण संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस पावन दिवस पर समाजसेवा को समर्पित रोटरी क्लब कनखल व केयर कालेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कालेज परिसर में ही स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर अपने संकल्प को साकार किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष  दत्त ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं का रक्तदान के प्रति उत्साह देखकर कहा कि आज की पीढ़ी जागरूक है। जागरूकता ही समाज को आगे बढाने में कारगर साबित होती है। एक भी व्यक्ति रक्त की कमी से न मरें, इसी संकल्प के साथ आज की युवा पीढ़ी बढ़चढ़ कर रक्तदान कर रही है। सीएमओ ने केयर कालेज व रोटरी क्लब कनखल का भी धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष व केयर कालेज के एमडी राजकुमार शर्मा ने कहा की दोनों ही संस्थाएं समाजसेवा को समर्पित है। जब जब समाज को जरूरत पड़ेगी तब तब केयर कालेज व रोटरी क्लब समाज के लिए समाज के साथ खडे रहेंगे। उन्होंने कहा कि डेंगू के कारण इस समय रक्त की बहुत कमी हो रही है। इस कमी को पूरी करने के ऐसे रक्तदान शिविर बहुत कारगर साबित होंगे।आरोग्यम हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम में डॉ. कामरान मलिक,अनुराग सक्सेना,सुमित, अमित धीमान,शिवानी त्यागी,अजय आदि शामिल थे जिन्होंने रक्तदान शिविर सम्पन्न कराया। इस मौके पर रोटरी क्लब कनखल के सचिव प्रदीप तोमर, रोटेरियन आशीष सप्रा,अनिल केसरवानी,प्रदीप अग्रवाल,मनोज सुबुद्धि, पुलकित गर्ग, राजीव अरोड़ा, पंकज सचदेवा, सचिन बटला, अक्षय अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, केयर कालेज की डायरेक्टर प्रीतशिखा शर्मा, प्राचार्य शुभांगिनी शर्मा,नेहा शर्मा,अनिल बॉबी, नीतीश शर्मा,ज्योति मिश्रा,आशीष,विनीता शर्मा,बीना, आकांक्षा, शिवानी गिरी,कनिका, मुस्कान,रश्मि,भावना,प्रियांशु आदि उपस्थित रहे व रक्तदान किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Alike – WordPress Custom Post Comparison Alim – Islamic Institute & Mosque WordPress Theme + RTL Alinan – Personal Blog / Vlog WordPress Theme Alinan WP – A Personal WordPress Blog and Vlog Theme Aliomatic – AliExpress Affiliate Money Generator Plugin for WordPress Alipay Cross Border Online Payment Alister Bank – Credits & Banking Finance WordPress Theme Alit – Minimalist Responsive Woocommerce WordPress Theme Alkahraba – Electrical Shop & Store WooCommerce Elementor Template Kit All In One Addons for WPBakery Page Builder (formerly Visual Composer)