प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर रितु खंडूरी बोली ईमानदारी से अपने कर्तव्य का करूंगी निर्वहन

0
download (63)

देहरादून : रितु खंडूरी के प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं। रितु खंडूरी ने कहा कि पिछले आठ-नौ सालों में महिलाओं के सम्मान में कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। उनका सम्मान हो रहा है। उनका नामांकन इसी कड़ी का हिस्सा है।

रितु खंडूरी ने इस दौरान कहा कि मैं जानती हूं कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक दायित्व है। मैं निष्पक्षता के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। रितु दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। इस बार पार्टी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है।

शीर्ष और प्रांतीय नेतृत्व के इस निर्णय के बाद रितु खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्यों व पार्टी के कई विधायकों की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी वार्ता । सबसे पहले उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया कि उन्हें स्पीकर पद पर नामांकन करने के योग्य समझा गया।

स्पीकर चुने जाने के बाद उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेगी, इस प्रश्न के उत्तर में रितु ने कहा कि वह जानती हैं कि यह एक संवैधानिक पद है। इसलिए सबसे पहले तो उन्हें पढ़ाई शुरू करनी पड़ेगी। विधायी और संसदीय प्रक्रिया से जुड़े नियम-कानूनों को समझना होगा। बकौल रितु, मैं पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करूंगी।

वह स्पीकर की भूमिका में किस तरह महिलाओं के हित में काम करेंगी, इस प्रश्न जवाब में उन्होंने कहा कि वह स्वयं विधायक रही हैं। विधानसभा में भोजनावकाश के दौरान उनके बैठने की व्यवस्था का अभाव खटका। शौचालय की दिक्कत होती है। महिला पत्रकार भी सदन कार्यवाही कवर करने आती हैं। महिला सदस्यों, कार्मिकों और पत्रकारों की सुविधा के लिए इस दिशा में वह काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Newsy - Viral News & Magazine WordPress Theme NewYork | Elementor Multi-Purpose PrestaShop Theme Newz LIVE – News WordPress Theme Newzin – WordPress Newspaper & Magazine Elementor Theme NEX-Forms – The Ultimate WordPress Form Builder Nex – Industrial WordPress Theme Nexbiz – IT Business and Services WordPress Theme Nexis – AI Agency & Startup WordPress Theme Nexmart – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme Nexmo WooCommerce SMS Alert Plugin by CodeSpeedy