आयुष्मान भारत योजना की तीसरी वर्षगांठ पर 23 सितंबर को होगा आरोग्य मंथन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

0

देहरादून: आयुष्मान भारत योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर 23 सितंबर 2021 को देश के साथ ही प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी आरोग्य मंथन 3.0 का आयोजन किया जायेगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग करेंगे। वहीं चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा मंत्रीगण, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष, विधायक, मेयर व अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य व अन्य विभागों के उच्च अधिकारी, और योजना की सफलता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सालय व योजना के लाभार्थी भी आरोग्य मंथन कार्यक्रम में अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष प्राधिकरण की गतिविधियों व प्रगति के बारे में जानकारी देंगे।

होटल सैफर्ड सरोवर प्रीमियर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 चिकित्सालयों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में योजना के लाभाथियों को भी आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित लाभार्थी आयुष्मान योजना के लाभ को मंथन कार्यक्रम में साझा करेंगे। मीडियाकर्मी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राधिकरण की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए भी आरोग्य मंथन 3.0 कार्यक्रम का सुबह 11ः00 बजे सर सीधा प्रसारण किया जायेगा।

बता दें कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 213 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है जिसमें 102 राजकीय एवं 111 निजी अस्पताल शामिल है। राष्ट्रीय पोर्टिबिलिटी के अंतर्गत संपूर्ण देश के 27000 से अधिक अस्पतालों में उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड अनुमन्य है। योजना के अंतर्गत अब तक 3.40 लाख से अधिक बार मरीज मुफ्त में उपचार करा चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा अस्पतालों को उपचार के क्लेम का सीधा भुगतान किया जाता है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के उपचार पर अब तक 4 अरब 61 करोड़ से अधिक का कार्मिक व्यय किया जा चुका है।

-प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही आयुष्मान योजना

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से संचालित आयुष्मान योजना आम जन के साथ ही सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। बड़ी तादाद में मरीज जनकल्याण की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर भी लोग बड़ी उम्मीदों और उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं।

बीते सप्ताह की बात करें तो 4018 से अधिक मरीज मुफ्त उपचार के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती हो कर मुफ्त उपचार करा रहे हैं। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर भी लोगों की सक्रियता बढ़ रही है। बीते सप्ताह भर में ही 10897 से अधिक लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। आज 21 सितंबर तक 340779 से अधिक बार मरीजों ने आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार लिया है। अब तक योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के उपचार पर क्रमिक व्यय ₹04 अरबए 61 करोड़ से अधिक का हो चुका है।

आम जन की सुविधा के लिए प्राधिकरण की ओर से टॉल फ्री नंबर 155368,18001805368 भी जारी किए गए हैं। वहीं आयुष्मान योजना के अंतर्गत इम्पैन्ल्ड प्रत्येक अस्पताल में आरोग्य मित्र भी तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व चिकित्सा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर राज्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना जन कल्याण के अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सफलता हासिल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Karma – Blog & Magazine Elementor Template Kit Karma – Responsive WordPress Theme Kartwow WP – Multipurpose WooCommerce Responsive Theme Kasal – Wedding & Event Planner Elementor Template Kit Kaskad – City Guide WordPress Theme Kastell – WordPress Theme for Single Properties and Apartments Kaswara | Modern Visual Composer Addons Katana Fruits – HTML5 Game Kate & Steve – Wedding Invitation Elementor Template Kit Katerio – Magazine & Blog WordPress Theme