प्रदेश में कार्यदायी संस्थाओं पर शीघ्र होगी नई नीति लागूः रतूडी

0
d 9
देहरादून: अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं की उच्च स्तरीय बैठक कर निर्देश दिये कि सुरक्षा के मानकों के उच्चतम स्तर पर मानदण्डो का पालन करने हेतु सख्त हिदायत देने के साथ ही शीघ्र ही नई नीति लागू होने के सभी संकेत दिये। मंगलवार को यहां चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रदेश में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ली। सिविल कॉन्टै्रक्टर्स ही इलैक्ट्रिकल कार्य को करवाते है। बैठक में इस व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए समस्त कार्यदायी संस्थाओं से सुझाव लिये गए। कार्यदायी संस्थाओं से सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सख्त हिदायत दी कि सुरक्षा मानकों के लिए उच्चतम स्तर के मानदंड हैं, उन मानदण्डों के अनुसार ही उपकरणों का प्रयोग किया जाना चाहिए। बैठक में यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि सिविल और इलैक्ट्रिकल वर्क का एक ही एस्टीमेट बन जाने से इलैक्ट्रिकल कॉन्ट्रेक्टर्स जो छोटे ठेकेदार है या अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ है, उनके कार्य से वंचित होने की भी समस्या आती है। इस व्यवस्था में परिवर्तन से उनकी दक्षताओं का उपयोग भी इलैक्ट्रिकल कार्यो में किया जा सकेगा। एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश में कार्यदायी संस्थाओं के लिए सिविल वर्क एवं इलैक्ट्रिकल वर्क के लिए स्पष्ट अलग अलग व्यवस्था, सुरक्षा मानकों के लिए उच्चतम स्तर के मानदण्डों का पालन, मजदूरों व कार्मिकों के प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मानकों के परीक्षण से सम्बन्धित नई नीति तैयार करते हुए उसे समस्त कार्यदायी संस्थाओं पर लागू किया जाने का उच्च स्तरीय निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सचिव वी षणमुगम, अपर सचिव जगदीश कांडपाल, थपलियाल तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse YITH WooCommerce Advanced Reviews Premium YITH WooCommerce Affiliates Premium YITH WooCommerce Ajax Product Filter Premium YITH WooCommerce Ajax Search Premium YITH WooCommerce Anti-Fraud Premium YITH WooCommerce Authorize.net Payment Gateway Premium YITH WooCommerce Badge Management Premium YITH WooCommerce Barcodes and QR Codes Premium YITH WooCommerce Best Sellers Premium YITH WooCommerce Brands Add-On Premium