भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

0
WhatsApp Image 2021-12-22 at 7.59.46 PM

देहरादून: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हो गया हैं। नवगठित कार्यकारिणी में कुंदन सिंह टोलिया चेयरमैन, डॉ गौरव जोशी वाइस चेयरमैन व मोहन खत्री को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बुधवार को रेडक्रॉस भवन देहरादून में ओम प्रकाश भट्ट की अध्यक्षता एवं मोहन सिंह खत्री व मुंशी चोमवाल की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में प्रदेश रेडक्रास समिति का गठन किया गया। जिसमें चेयरमैन पद के लिए, प्रतिनिधि समाज कल्याण सुरेंद्र सिंह रावत ने कुंदन सिंह टोलिया के नाम का प्रस्ताव रखा व मुंशी चोमवाल नेअनुमोदन कियाI वहीं जुगल किशोर पंत ने डॉ आई एस पाल के नाम का प्रस्ताव रखा व अनुमोदन डॉ प्रवीन कुमार ने किया।

इस दौरान चेयरमैन पद पर 13 सदस्यों में से 11 सदस्यों ने कुंदन सिंह टोलिया को 2 सदस्यों ने डॉ आई एस पाल के पक्ष में मत दिया। जिसके तहत सर्वाधिक 11 मत प्राप्त कर कुंदन सिंह टोलिया को रेडक्रास का, राज्य चेयरमैन चुना गया।

वाइस चेयरमैन पद पर कुंदन सिंह टोलिया ने डॉ गौरव जोशी के नाम का प्रस्ताव रखा व दीपक पाठक ने अनुमोदन ने किया। जबकि वाइस चेयरमैन पद पर दूसरे प्रत्याशी के रूप में डॉ प्रवीन कुमार ने डॉ नरेश चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। उनके नाम पर किसी भी सदस्य द्वारा अनुमोदन नही किये जाने पर डॉ गौरव जोशी को वाइस चेयरमैन चुना गया।

कोषाध्यक्ष पद पर मुंशी चोमवाल ने मोहन खत्री के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सदस्यों ने समर्थन किया। जिसके चलते मोहन खत्री को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं अशोक लोहनी, सतेंद्र भण्डारी, मनीष कसनियाल, मनोज गोविल को दो प्रतिनिधि गढ़वाल व दो कुमाऊ से नामित प्रतिनिधि के रूप में बनाया गया।

मनोज गोविल 1995 से ही भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा से जुड़कर लगातार सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं I शुरुआत के 50 सदस्यों में मनोज भी एक सदस्य हैं I

इससे पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट ने जिलों से चुनकर आये राज्यप्रतिनिधियो की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ एम एस अंसारी ने किया।

इस दौरान बागेश्वर से दीपक पाठक, टिहरी से गम्भीर सिंह चौहान, उत्तरकाशी से जुगल किशोर, अल्मोड़ा से बीएस मनकोटी, हरिद्वार से नरेश चौधरी, रुद्रप्रयाग मुंशी चौमवाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि डॉ एस पाल, विभागीय प्रतिनिधि शिक्षा विभाग स्वराज तोमर, पंकज कुमार शर्मा, विभागीय प्रतिनिधि समाज कल्याण सुरेंद्र सिंह रावत, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed