ब्रुसेल्स में इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में नेहा जोशी ने किया प्रतिभाग, भारत और नाटो देशों के बीच सुरक्षा और नीति संबंधी सहयोग के नए रास्तों पर हुई चर्चा

0
IMG-20241216-WA0043.jpg

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड की नेहा जोशी ने ब्रुसेल्स में आयोजित इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में भाग लिया। यह आयोजन नाटो, कॉनराड एडन्यूर फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था।

जोशी भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं। यह डायलॉग वैश्विक भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य, क्षेत्रीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की बढ़ती रणनीतिक महत्ता पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था।

कार्यक्रम में नाटो मुख्यालय, यूरोपीय संसद और संसदीय सभा में उच्च स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, संसद सदस्यों और सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया, ताकि भारत और नाटो देशों के बीच सुरक्षा और नीति संबंधी सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जा सके।

नेहा जोशी ने अपनी भागीदारी के बारे में बात करते हुए कहा, “यह डायलॉग भारत की वैश्विक भू-राजनीतिक भूमिका को रेखांकित करता है और यह जरूरी है कि हम साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय अस्थिरता जैसी उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़ाएं। भारत का योगदान वैश्विक सुरक्षा में अहम है, और नाटो देश इस बात को अच्छी तरह समझते हैं ।”

यह डायलॉग भारत और नाटो तथा अन्य लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। यह भारत के सामरिक दृष्टिकोण और वैश्विक सुरक्षा में योगदान को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Lettuce | Organic Food & Eco Online Store Products WordPress Theme LEVELUP – Responsive Creative Multipurpose WordPress Theme Leven - Best CV Resume WordPress Theme Leverage – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Levita – Photography WordPress Theme Levre — Beauty Cosmetics Shop WordPress Lexal – Personal / Portfolio / Resume WordPress Theme Lezar Beauty Salon & Spa Elementor Template Kit Liberty – A Clean Personal WordPress Blog Theme Licenses Manager for WooCommerce