नारी शक्ति वंदन विधेयक मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम: धामी

0
WhatsApp-Image-2023-09-12-at-5.18.57-PM-999x666
-प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम बताया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसके लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। वहीं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री से भेंट कर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा एवं राज्यसभा से पास होने पर, मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिरण के लिए लगातार सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। महिलाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse nMon – Website, Service & Server Monitoring Nobility – Charity Nonprofit Multipurpose WordPress Theme NobleUI – HTML Bootstrap 5 Admin Dashboard Template Noha – A modern Agency WordPress Theme for Creatives Noisa – Music Producers, Bands & Events Theme for WordPress Noiz – Audio Store WooCommerce Elementor Template Kit Nokri – Job Board WordPress Theme Nolez – Education WordPress Theme Nomanic Objects – Charts Nomic – Corporate & Business Elementor Template Kit